सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   After SIR, 1,396 voters decreased in Shravasti.

Shravasti News: एसआईआर के बाद श्रावस्ती में घटे एक लाख 396 मतदाता

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
After SIR, 1,396 voters decreased in Shravasti.
एसआईआर के बाद बसपा जिलाध्यक्ष को मतदाता सूची देते सीडीओ। - फोटो : एसआईआर के बाद बसपा जिलाध्यक्ष को मतदाता सूची देते सीडीओ।
विज्ञापन
श्रावस्ती। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची जारी की। इसमें जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों से एक लाख 396 मतदाता कम हो गए हैं। इसमें भिनगा विधानसभा क्षेत्र में 53 हजार 251 व श्रावस्ती विधानसभा में 47 हजार 145 मतदाताओं के नाम कम हुए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ शाहिद अहमद ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची सौंपी। वहीं, विभिन्न मतदेय स्थलों व कलेक्ट्रेट में भी अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।
Trending Videos


कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में सीडीओ ने बताया कि निर्वाचक नामावली की एक प्रति सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ के माध्यम आमजन के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी के पोर्टल पर भी सूची देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि एसआईआर से पहले भिनगा विधानसभा क्षेत्र में कुल तीन लाख 94 हजार 85 मतदाता थे। अंतिम प्रकाशित सूची में ये संख्या घटकर तीन लाख 40 हजार 834 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पुरुष मतदाता एक लाख 88 हजार 649, महिला मतदाता एक लाख 52 हजार 183 व ट्रांसजेंडर की संख्या दो है। श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर से पहले कुल चार लाख 23 हजार 763 मतदाता थे। अब ये संख्या घटकर तीन लाख 76 हजार 618 बची है। इसमें पुरुष मतदाता दो लाख पांच हजार 94, महिला मतदाता एक लाख 71 हजार 510 व ट्रांसजेंडर 14 हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर से पहले कुल आठ लाख 17 हजार 848 मतदाता थे, जो अब घटकर सात लाख 17 हजार 452 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed