सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Six houses gutted in fire, woman scorched

Shravasti News: आग से छह घर जले, महिला झुलसी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Six houses gutted in fire, woman scorched
अ​ग्निकांड के बाद शोकाकुल परिवार। - फोटो : अ​ग्निकांड के बाद शोकाकुल परिवार।
विज्ञापन
तुलसीपुर। जमुनहा तहसील की ग्राम पंचायत लाहौरकला में बृहस्पतिवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लगने से फूस के छह घर जल गए। एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। दमकल कर्मियों ने मशक्कत से आग बुझाई।
Trending Videos

लाहौर कला गांव निवासी देवी प्रसाद के फूस के घर में बृहस्पतिवार देर शाम अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें उठती देख परिजन शोर मचाते हुए घर के बाहर भागे। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे पड़ोसी मनोज कुमार, केशव राम, नीलम देवी, मुकेश कुमार, साबित राम व ननका के घर भी चपेट में आ गए। एक साथ छह घरों को जलता देख गांव में अफरातफरी मच गई। इस बीच दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गृहस्थी के सामान सहित छह घर जलकर खाक हो गए। आग के दौरान घर से जरूरी सामान निकालते समय ननका देवी झुलस गईं। उन्हें परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती करवाया। ग्रामीणों ने आग से पांच लाख से अधिक के नुकसान की बात कही और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों को मिलेगी सहायता
आग लगने की सूचना पर एसडीएम संजय राय राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने अग्निकांड पीड़ितों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी ली। राजस्व टीम में शामिल क्षेत्रीय लेखपाल सुरेंद्र प्रताप ने जले घरों का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम संजय राय ने बताया कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed