सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dispose of the drugs present in the storehouse: ASP

मालखाने में मौजूद मादक पदार्थों का करें निस्तारण : एएसपी

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 11 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dispose of the drugs present in the storehouse: ASP
समीक्षा बैठक करते एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम। - फोटो : समीक्षा बैठक करते एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ऑपरेशन दहन को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिले के सभी थानों के मुखिया मुहर्रिर मौजूद रहे। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि यह अभियान पुलिस मुख्यालय व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के दिशा-निर्देशों में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थानों के मालखानों में मौजूद बरामद मादक पदार्थों का निस्तारण 31 मई तक किया जाना है। ऐसे में सभी थाने मालखाने में मौजूद मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में सीओ कार्यालय सतीश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed