सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   An old woman who had gone out to pluck flowers was crushed to death by a speeding vehicle.

Shravasti News: फूल तोड़ने निकली वृद्धा की तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
An old woman who had gone out to pluck flowers was crushed to death by a speeding vehicle.
चौबेजोत के पास हुए हादसे के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : चौबेजोत के पास हुए हादसे के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
श्रावस्ती। बौद्ध परिपथ पर चौबेजोत के निकट बुधवार सुबह फूल तोड़ने गई वृद्धा की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम चौबेजोत निवासी प्रेमकुमारी (60) सुबह फूल तोड़ने के लिए सड़क पार कर रही थीं, तभी किसी वाहन की चपेट में आ गईं। वाहन उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में उनका शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने शव के चीथड़ों को एकत्र कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला के कपड़े व चप्पल से ही उनकी पहचान हो सकी है।
Trending Videos

सड़क हादसों में तीन घायल
इकौना/तुलसीपुर। जिले में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक हुए दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। बहराइच के अकबरपुरा निवासी कार्तिकेय मिश्रा (22) व हुजूरपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी अनिल पाठक (25) बुधवार सुबह शादी देखने के लिए बलरामपुर जा रहे थे। इस दौरान बौद्ध परिपथ पर कटरा बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। उधर, सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिकौली के मजरा बभनचक निवासी अमित कुमार वर्मा (30) मंगलवार शाम दुर्गापुर गांव में लगा दशहरा मेला देखने गए थे। वहां से देर शाम को वह बाइक से घर लौटते समय भिनगा-बहराइच मार्ग पर बरदेहरा मोड़ के पास बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed