सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Drug shops will be removed from in front of 15 schools.

Shravasti News: 15 स्कूलों के सामने से हटेंगी नशे की दुकानें

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Drug shops will be removed from in front of 15 schools.
गौसपुर ​स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान। - फोटो : गौसपुर ​स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।
विज्ञापन
श्रावस्ती। विद्यालय के 500 मीटर परिधि को नशा मुक्त क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद सख्ती शुरू हो गई है। डीआईओएस ने 15 विद्यालयों को तत्काल इस परिधि से नशीले पदार्थ की दुकानों को हटवाने का निर्देश दिया है। प्राथमिक विद्यालय हो या इंटर कॉलेज हर जगह आसानी से गुटखा, तंबाकू व अन्य नशीले खाद्य पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। कई विद्यालय ऐसे हैं जहां पर शासन के आदेशों का असर ही नजर नहीं आ रहा है। जमुनहा क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गौसपुर के गेट के बाहर ही ढाबली का संचालन किया जा रहा है। यहां पर गुटखे की लड़ियां सजा कर टांगी गई हैं। इसी तरह से कई अन्य विद्यालय हैं, जिनके परिसर के बगल में ही नशे के सामान की बिक्री की जाती है। ऐसे में डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने जिले के 15 विद्यालयों को चिह्नित कर उनके प्रधानाचार्यों को तत्काल पुलिस की मदद से दुकानों को हटवाने का आदेश दिया है।
Trending Videos

इन विद्यालयों के पास बिक रहा नशीला सामान
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा, श्री अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा, ब्रम्हदत्त इंटर कॉलेज सेमरी चकपिहानी, श्रावस्ती पब्लिक इंटर कॉलेज भिनगा, राहुल स्मारक इंटर कॉलेज असईपुरवा, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज भयापुरवा, शारदा इंटर कॉलेज लालपुर प्रहलादा, राजकीय हाईस्कूल खुरुहरी, आदर्श इंटर कॉलेज जमुनहा, सरदार पटेल प्रहलाद कुमार इंटर कॉलेज जमुनहा, चौधरी महाजन लाल गौरव पब्लिक हाईस्कूल पटना, अबूआसिम आजमी इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल बलनपुर, तुलसी उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़ी तथा पंडित गोमती दास विभव कुमार इंटर कॉलेज कवापुर बकवा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed