सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Eidgahs decorated, Bakrid celebrations in the markets

Shravasti News: सजे ईदगाह, बाजारों में बकरीद की रौनक

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Eidgahs decorated, Bakrid celebrations in the markets
बकरीद पर सुरक्षा के लिए नासिरगंज बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी। - फोटो : बकरीद पर सुरक्षा के लिए नासिरगंज बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए मस्जिद व ईदगाहों को रंग-रोगन व सफाई कर तैयार किया जा चुका है। बाजारों में त्योहार की रौनक दिखी। प्रशासन ने त्योहार के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बकरीद के त्योहार को उल्लासपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सभी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे रहे। जुटे हैं। कोई कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद-फरोख्त करता दिखा तो कोई परिवार के लिए कपड़े व अन्य सामग्रियों की खरीदारी करता नजर आया। त्योहार को लेकर मौलाना गुल मोहम्मद ने लोगों से अपील की है कि दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कार्य कतई न करें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाएं।
Trending Videos

कहां, कब होगी नमाज
मौलाना गुल मोहम्मद ने बताया कि दहाना स्थित मस्जिद व खलवा बाजार की मस्जिद में सुबह सात बजे, रजा जामा मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे व अशोक तिराहा स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी। इसी तरह से इकौना, जमुनहा, गिरंट, सिरसिया, भंगहा आदि क्षेत्रों में भी नमाज अदा की जाएगी। वहीं, बकरा व्यवसायी इमरान अहमद ने बताया कि इस बार कुर्बानी के लिए 15 से 20 हजार रुपये तक बकरों की बिक्री की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ जोन व 17 सेक्टर में बंटा जिला
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। जिले को आठ जोन व 17 सेक्टर में बांटा गया है। संवेदनशील स्थानों पर क्यूआरटी टीम व ड्रोन कैमरे तथा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से संवेदनशील गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed