फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Body of woman who went out for daily ablutions found on the third day.

Shravasti News: नित्य क्रिया के लिए निकली महिला का तीसरे दिन मिला शव

Mon, 27 Jul 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 27 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Body of woman who went out for daily ablutions found on the third day.
दीननामगढ़ गांव के निकट घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य।
इकौना। ग्राम पंचायत दीनानगढ़ के मजरा कैसियरपुरवा में एक महिला का शव सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में धान की नर्सरी में मिला। शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कैसियरपुरवा निवासी संगीता (42) के रूप में हुई। संगीता शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे घर से नित्य क्रिया के लिए निकली थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आएं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव में पता न चलने पर परिजनों ने इकौना थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस उनकी तलाश कर ही रही थी कि सोमवार सुबह शव मिला। शव की दुर्गंध से ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर थाना प्रभारी परमानंद तिवारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संगीता का शव मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीण विषैले जीव के काटने से मौत की बात कह रहे हैं। वहीं, कुछ ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे में नित्य क्रिया के लिए निकली संगीता की किसी ने हत्या कर दी। इसके बाद शव को धान की नर्सरी में छिपा दिया गया।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे संगीता का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर जांच-पड़ताल की गई है। हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रकेश सिंह, एएसपी

दीननामगढ़ गांव के निकट घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य।

दीननामगढ़ गांव के निकट घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed