{"_id":"6a67a301268016e7c80217df","slug":"child-kidnappers-in-custody-fir-registered-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121961-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बच्चों के अपहरणकर्ता हिरासत में, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बच्चों के अपहरणकर्ता हिरासत में, प्राथमिकी दर्ज
Mon, 27 Jul 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। गोंडा जिले के टिकरी कस्बे में रविवार रात कार में मिले बच्चों के अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बच्चों के परिजनों ने कॉलोनी निवासी एक महिला पर मिलीभगत और बच्चों को दिल्ली में बेचने के प्रयास का आरोप लगाया है।
कोतवाली भिनगा में दी गई तहरीर में परिजनों ने बताया कि कॉलोनी निवासी शबनम के घर के बाहर दो-तीन दिन से दिल्ली नंबर की कार खड़ी थी। कार सवार दो युवक यहीं रह रहे थे। रविवार शाम उन्होंने मौका देखकर दो बच्चों का अपहरण कर लिया। बच्चों को दिल्ली बेचने की तैयारी थी, लेकिन रविवार रात गोंडा के मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर टिकरी कस्बे में कार चालक गुटखा खरीदने रुका। बच्चों की चीख सुनकर राहगीरों ने दोनों अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया, जिससे बच्चों की जान बच गई।
कोतवाल राज प्रकाश सिंह के अनुसार, कार चालक इरफान दिल्ली के सुलेमान नगर का निवासी है। दूसरा आरोपी हसन गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला है। दोनों दिल्ली से कार से भिनगा सवारी छोड़ने आए थे और बच्चों को गोरखपुर ले जाने की फिराक में थे। दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। उनके खिलाफ दिल्ली में प्रतिबंधित खांसी की दवा सप्लाई करने का एक मामला पहले से दर्ज है।