फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Consumers distressed by power outages continuing for three days.

Shravasti News: तीन दिन से जारी बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Consumers distressed by power outages continuing for three days.
गिलौला। विद्युत उपकेंद्र गिलौला से आपूर्ति पाने वाले कई गांवों की बिजली आपूर्ति सोमवार को दिन भर बाधित रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि तीन दिन से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी है। रात में आपूर्ति आने पर भी लो वोल्टेज की समस्या परेशान करती है। उपभोक्ता कमल किशोर, नानबाबू, बाबूराम, रामलोचन आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते क्षेत्र की आपूर्ति पूरी तरह से बदहाल है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि शनिवार को पूरा दिन आपूर्ति बाधित रही और रात में 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लो वोल्टेज के चलते न तो बल्ब जलें और न ही पंखा चल सका। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि रविवार को भी ये समस्या बनी रही और दिन में आपूर्ति नहीं मिली। सोमवार को भी दिन भर बिजली आपूर्ति ठप रही। स्थानीय लोगों ने डीएम से विद्युत आपूर्ति बेहतर करवाने की मांग की है। जेई संदीप यादव ने बताया मुख्य लाइन में फाॅल्ट के चलते समस्या आई है। फाॅल्ट सही करने का प्रयास जारी है। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed