{"_id":"6a61137d3b22cce1c1045e14","slug":"booth-presidents-are-the-real-heroes-of-the-election-dr-pragya-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121824-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के असली नायक हैं बूथ अध्यक्ष : डॉ. प्रज्ञा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के असली नायक हैं बूथ अध्यक्ष : डॉ. प्रज्ञा
Thu, 23 Jul 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती/कटरा। भाजपा ने बुधवार को भिनगा और श्रावस्ती विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए। भिनगा में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहीं। इकौना में विधायक आवास पर बलरामपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मुख्य अतिथि थे।
डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि बूथ अध्यक्षों का प्रशिक्षण और संवाद चुनावों में जीत दिलाता है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बूथ अध्यक्षों को असली नायक बताया। एमएलसी साकेत मिश्रा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को महत्वपूर्ण बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने बूथ अध्यक्षों को पार्टी की नींव कहा। जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडेय ने कहा कि भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने की उम्मीद जताई। पांडेय ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ जमीन पर उतर आए हैं। सम्मेलन में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, भिनगा विधानसभा प्रभारी अरूण पांडेय, विनोद कुमार, पूजा पांडेय और सुनील कुमार चौधरी सहित कई बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।