{"_id":"6a6113f08927b2d22a05d9d8","slug":"one-dead-one-seriously-injured-in-bike-collision-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121825-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर
Thu, 23 Jul 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक को एंबुलेंस से चिकित्सालय ले जाते कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। तिलकपुर-मल्हीपुर मार्ग पर बिरवल कुटी के निकट मंगलवार रात दो बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर होने से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम ओरीपुरवा निवासी बाबूराम (35) बाइक से भंगहा बाजार जा रहे थे। वहीं, ग्राम सर्रा निवासी अंकित (25) बाइक से भिनगा की ओर से घर जा रहा थे। तिलकपुर-मल्हीपुर मार्ग पर बिरवल कुटी के निकट दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर परीक्षण के बाद चिकित्सक ने बाबूराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अंकित की हालत में सुधार न होता देख उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। बाबूराम के जीजा रमेश कुमार ने बताया कि इनकी दो बेटियां हैं अंजली (7) व संजनी (3), जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। राहगीरों ने बताया कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।