{"_id":"6a4d53aef8d5a5b5fe0a83a8","slug":"buddhas-teachings-are-highly-practical-devanand-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121446-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध की शिक्षा अत्यंत व्यावहारिक : देवानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध की शिक्षा अत्यंत व्यावहारिक : देवानंद
Wed, 08 Jul 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
गंधकुटी में माैजूद चीन के बौद्ध अनुयायी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को चीन से आए अनुयायियों के 30 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से गंधकुटी का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान आयोजित बौद्ध सभा में भिक्षु ने कहा कि बुद्ध की शिक्षा अत्यंत व्यावहारिक है। इसमें किसी भी तरह के रहस्यों और आडंबरों के लिए कोई स्थान नहीं है। उनका चिंतन प्राणियों के व्यापक दुखों के कारण की खोज से प्रारंभ होता है। उन्होंने युवा जीवन के लिए दुखों के निरोध का उपाय बताया। बौद्ध सभा के बाद अनुयायियों ने शिवली स्तूप, कौशाम कुटी, सभा मंडप, सूर्य कुंड, कच्ची कुटी और पक्की कुटी का भ्रमण कर इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन