फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Students of council schools will now become science experts.

Shravasti News: अब विज्ञान के धुरंधर बनेंगे परिषदीय विद्यालयों के बच्चे

Wed, 08 Jul 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 08 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Students of council schools will now become science experts.
पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय मोहरनिया में बनी खगोल विज्ञान प्रयोगशाला।
श्रावस्ती। जिले के 15 परिषदीय विद्यालयों में खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। इन प्रयोगशालाओं का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाना है। शिक्षा विभाग कम उम्र से ही बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए नए प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन

इन प्रयोगशालाओं को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। इनमें अंतरिक्ष विज्ञान और मानव अंगों के मॉडल भी शामिल हैं। प्रयोगशाला भवनों का रंग-रोगन भी अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखकर किया गया है। इससे विद्यार्थियों में सीखने की इच्छा जागृत होगी। प्रयोगशालाओं के उद्घाटन के बाद अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन होगा। इनमें क्रमवार बच्चों को विज्ञान और अंतरिक्ष के विषय में पारंगत किया जाएगा। बीएसए आकांक्षा रावत ने बताया कि प्रयोगशाला का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शीघ्र ही इसका उद्घाटन कर संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में बनाई गई प्रयोगशाला
हररिहरपुररानी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पटना खास, उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरी चकपिहानी, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा, गिलौला क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय दंदौली, कंपोजिट विद्यालय इकडंगवा, पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय मोहरनिया, जमुनहा क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय जमुनहा, कंपोजिट विद्यालय इमलिया करनपुर, कंपोजिट विद्यालय मल्हीपुर कलां में प्रयोगशाला का निर्माण कराया गया है। इसी तरह से इकौना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जयचंदपुर कटघरा, कंपोजिट विद्यालय मझौवा सुमाल, कंपोजिट विद्यालय तिलकपुर तथा सिरसिया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सिरसिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मनपुर बाजार व प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में प्रयोगशाला स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोगशाला में रहेंगे यह उपकरण
विद्यार्थियों को विज्ञान की जानकारी प्रदान करने के लिए खगोल विज्ञान प्रयोगशाला में 70 तरह के मॉडल व उपकरण रखे गए हैं। इनमें न्यूटन कलर डाइस, फेज ऑफ मून मैनुअल, डे एंड नाइट मैनुअल, रे ऑप्टिक किट, सोलर एनर्जी किट, स्ट्रक्चर ऑफ एटम, स्क्रू गेज, न्यूटन लॉ, मैक्सवेल व्हील, डबसोनियन टेलीस्कोप, सोलर फिल्टर, प्रिज्म, मैग्नीफाइंग ग्लास, विभिन्न प्रकार के लेंस, लिटमस पेपर, टेस्ट ट्यूब, मानव हृदय, आंख, कान का मॉडल, नर कंकाल, माइक्रोस्कोप, चुंबकीय प्लेनेट मॉडल सहित अन्य उपकरण शामिल हैं।

खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शीघ्र ही प्रयोगशाला का उद्घाटन कराकर संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रयोगशाला से बच्चों में रोचक तरीके से सीखने की प्रवृत्ति का विकास होगा। - आकांक्षा रावत, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed