फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   CM Yogi takes a dig at the SP in Shravasti... Babua' became Chief Minister, he used to wake up at 12 noon.

Shravasti News: श्रावस्ती में सपा पर सीएम योगी का तंज...बबुआ बने मुख्यमंत्री, दोपहर 12 बजे सोकर उठते थे

Wed, 22 Jul 2026 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi takes a dig at the SP in Shravasti... Babua' became Chief Minister, he used to wake up at 12 noon.
लोगों को संबो​धित करते मुख्यमंत्री।
इकौना/कटरा। इकौना तहसील के सीताद्वार मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को 396 करोड़ की 83 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान सपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बबुआ मुख्यमंत्री बने जो 12 बजे सोकर उठते थे और दोपहर दो बजे दरबार लगाते थे। तब हर जनपद और थाने में भू और बालू माफिया लगे रहते थे। श्रावस्ती 100 पिछड़े जनपदों में एक था। हमारी डबल इंजन की सरकार बनने के बाद देश के 500 आकांक्षी विकासखंडों में श्रावस्ती का विकासखंड नंबर एक पर है। पहले सैफई सिंडिकेट की पर्ची पर नौकरी मिलती थी। हमने इस पर विराम लगाया और नौ लाख युवाओं को नौकरी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दोपहर 3:35 बजे सीताद्वार मंदिर के पास हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरे। इसके बाद मंदिर में मां सीता व लवकुश के दर्शन कर कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे। उन्होंने श्रावस्ती एवं भिनगा विधानसभा के क्षेत्रों में 396 करोड़ की की 83 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 176 करोड़ की 42 परियोजनाओं का लोकार्पण और 220 करोड़ की 41 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा।
विज्ञापन

अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने श्रीराम का जयकारा लगाकर की। उन्होंने कहा कि माता जानकी और उनके पुत्र लव के द्वारा बसाई गई श्रावस्ती की पावन धारा में भगवान बुद्ध ने 24 वर्षावास व्यतीत किए। बौद्ध धर्म के साथ-साथ जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान संभवनाथ ने भी जन्म लिया। यहीं पर महाराज सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी को धूल चटाई। प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता, समृद्ध रामायण कालीन, बौद्ध व जैन धर्म की विरासत होने के बावजूद पूववर्ती सरकारों में जिला उपेक्षित रहा। 70 वर्षों से यहां रेल लाइन नहीं थी, अब जिला रेल नेटवर्क से जुड़ने को तैयार है। वायु कनेक्टिविटी भी यहां अयोध्या के जैसी होगी और फोरलेन मार्ग कनेक्टिविटी बढ़ाने का भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व की सरकारों को पसंद था गाजी मियां का मेला
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी सरकारों ने महाराजा सुहेल देव की उपेक्षा कर विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी के नाम पर मेला लगाना प्रारंभ किया। हमारी सरकार आई तो हमने कहा, कि विदेशी आकांता के नाम पर कोई मेला नहीं लगेगा। यदि कोई ऐसा आयोजन करेगा तो हम उस पर कार्रवाई करेंगे।

लखनऊ-बहराइच फोरलेन का श्रावस्ती में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज श्रावस्ती की कनेक्टिविटी अच्छी हुई है। नार्थ साउथ कॉरिडोर के तहत श्रावस्ती-गोंडा-बलरामपुर-बहराइच व अयोध्या को जोड़ने का कार्य चल रहा है। बहराइच से लखनऊ के बीच 7500 करोड़ के बजट वाले फोरलेन मार्ग को श्रावस्ती तक विस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा। आज श्रावस्ती में भी निवेश होता है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट के साथ हम वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल काॅलेज की ओर काम कर रहे हैं।
बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में सेंध अक्षम्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि छांगुर को हम लोगो ने यहीं बलरामपुर में पकड़ा था। कैसा बेवकूफ बनाता था, पकड़ कर जेल में ठूंसा है। उसके गुर्गे भी धराशायी हो गए हैं। हमने कहा था कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध लगाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में ही होगी।

चुनावी बिगुल भी फूंक गए सीएम
विकास की बातों के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रावस्ती का विकास इसलिए हो रहा है, क्योंकि यहां के लोगों ने सही विधायक चुना है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भिनगा में भी आपने सही विधायक चुना होता, तो विकास और तेजी से होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed