सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Complete 96 drinking water projects by 15th: DM

15 तक पूरी करें 96 पेयजल परियोजनाएं : डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 04 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Complete 96 drinking water projects by 15th: DM
विज्ञापन
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बुधवार को जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने हर घर जल योजना के तहत 90 से 100 फीसदी पूर्ण हो चुकी 96 पाइप पेयजल परियोजनाओं को 15 जून तक संचालित करने का निर्देश दिया।
Trending Videos

जलनिगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद इमरान ने बताया कि जल जीवन मिशन के चरण दो में 124 प्रस्तावित योजनाओं में से 66 का कार्य 90 से 100 फीसदी पूरा हो चुका है, जिनमें से 52 संचालित हैं। चरण पांच में 165 प्रस्तावित योजनाओं में से 30 का कार्य 90 से 100 फीसदी पूर्ण है, जिनमें से 22 संचालित की जा रही हैं। जिले के 150 राजस्व ग्रामों को हर घर जल दर्ज किया गया है, पर 33 ग्रामों का प्रमाणीकरण लंबित है। जिलाधिकारी ने 15 जून तक सभी पूर्ण परियोजनाओं को अनुरक्षण और संचालन में लेने तथा लंबित प्रमाणीकरण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed