सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   New charges apply for Aadhaar registration and update

Shravasti News: आधार पंजीकरण और अपडेट के नए शुल्क लागू

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 04 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
New charges apply for Aadhaar registration and update
आधार कार्ड के शुल्क को लेकर कलेक्ट्रेट में अ​धिकारियों के साथ बैठक करती डीएम। - फोटो : आधार कार्ड के शुल्क को लेकर कलेक्ट्रेट में अ​धिकारियों के साथ बैठक करती डीएम।
विज्ञापन
श्रावस्ती। आधार रजिस्ट्रेशन, अपडेशन को लेकर नए शुल्क लागू किए गए हैं। मंगलवार शाम डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर आधार कार्ड के नए शुल्क को लेकर चर्चा की। साथ ही भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक लेने पर संबंधित पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
Trending Videos

बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति निर्धारित शुल्क से अधिक भुगतान न करे। अधिक शुल्क मांगने पर यूआईडीएआई के हेल्पलाइन नंबर 1947 पर शिकायत करें। बायोमेट्रिक, आइरिस और फोटोग्राफ अपडेट का शुल्क 125 रुपये है। नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और लिंग अपडेट के लिए 75 रुपये तय हैं। ऑनलाइन भौतिक आधार कार्ड के लिए 75 रुपये और रंगीन प्रिंट के लिए 40 रुपये का शुल्क रखा गया है। यह शुल्क निर्धारण आम जनता के लिए पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया रजिस्ट्रेशन व बच्चों का अपडेट निशुल्क
डीएम ने बताया कि 14 जून तक पोर्टल पर ऑनलाइन दस्तावेज अपडेट निशुल्क है। इसके बाद इसके लिए 75 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। वहीं, 30 सितंबर तक सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आधार पंजीकरण और बच्चों के लिए अनिवार्य अपडेट (पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष) भी निशुल्क है। बैठक में सीडीओ शाहिद अहमद, एडीएम ललित कुमार, एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, जमुनहा एसके राय, डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed