सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fight breaks out after being splashed with dirty water, eight injured

Shravasti News: गंदे पानी की छींटें पड़ने पर मारपीट, आठ घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 04 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fight breaks out after being splashed with dirty water, eight injured
इकौना के मैनिहवा गांव में हुई मारपीट में घायल लोग। - फोटो : इकौना के मैनिहवा गांव में हुई मारपीट में घायल लोग।
विज्ञापन
इकौना। ग्राम पंचायत मैनिहवा में मंगलवार रात दो पक्षों में मारपीट हुई। यह घटना बाइक से गुजरते समय गंदे पानी की छींट पड़ने से शुरू हुई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सात लोगों की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। ग्राम पंचायत मैनिहवा निवासी रामकुमार ने आरोप लगाया कि उनके भाई दुकान के सामने बैठे थे। तभी गांव निवासी सतीश बाइक लेकर गुजरे और गंदा पानी उन पर गिरा। भाई ने सतीश से बाइक धीरे चलाने को कहा। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। रामकुमार के अनुसार, सतीश ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर हमला किया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।
Trending Videos

मारपीट में एक पक्ष से राजेंद्र प्रसाद, समरजीत और मनीष कुमार घायल हुए। दूसरे पक्ष से विक्रम यादव, छंगा यादव, सरवन कुमार, रामकुमार यादव और शिवम यादव चोटिल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र प्रसाद, समरजीत, मनीष कुमार, विक्रम यादव, छंगा यादव, शिवम यादव और रामकुमार यादव को जिला अस्पताल भिनगा भेजा गया। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed