{"_id":"69b064d124a2ef25530e8613","slug":"consumers-queue-up-at-gas-agencies-amid-fears-of-gas-shortages-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118586-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: गैस किल्लत की आशंका में एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लगी रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: गैस किल्लत की आशंका में एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लगी रही कतार
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर कठौतिया स्थित गैस एजेंसी पर जुटी भीड़
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिरंट बजार/गिलौला/कटरा। ईरान, इस्राइल व अमेरिका के बीच जारी युद्ध के बीच अफवाहों का बजार भी गर्म हो गया है। गैस की किल्लत की अफवाह ने तराई के लाेगों को बेचैन कर दिया है और इसका असर मंगलवार को गैस एजेंसियों पर देखने को मिला। जहां सुबह से ही सिलिंडर लेने वालों की भीड़ लगी रही।
इस दौरान कुछ गैस एजेंसियों पर सिलिंडर के अभाव में ताला देखने को मिला तो वहीं कुछ स्थानों पर बुकिंग न होने से सन्नाटा पसरा रहा। साथ ही कुछ एसेंसियों पर केवाईसी करवाने के लिए भी भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि पूर्ति विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए जिले में पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध होने का दावा किया है। साथ ही मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वाष्र्णेय ने कई गैस एजेंसियों का भ्रमण कर ग्राहकों को जागरूक भी किया।
हरदत्त नगर गिरंट
चार दिन से सिलिंडर नहीं, लटकता मिला ताला
इंडेन गैस एजेंसी हरदत्तनगर गिरंट के गोदाम में ताला लटकता मिला। एजेंसी के मैनेजर योगेंद्र कुमार यादव ने बताया कि छह मार्च को सिलिंडर खत्म हो गया था। जिसके बाद से लगातार मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक आपूर्ति नहीं मिली है। जिसके चलते प्रतिदिन उपभोक्ता खाली हाथ लौट रहे हैं।
सुबिखा
बुकिंग के अभाव में नहीं बंटा सिलिंडर
गिलौला के इंडेन गैस एजेंसी सुबिखा के कार्यालय पर भी सन्नाटा पसरा नजर आया और कुछ लोग वापस लौटते दिखे। एजेंसी के मैनेजर पंकज कुमार मिश्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गोदाम में सिलिंडर उपलब्ध है, लेकिन बुकिंग नहीं हो पा रही है। बुकिंग न होने से डीएसी नंबर नहीं मिल रहा है और वितरण ठप है। जिनका डीएसी नंबर मिल रहा है उसे सिलिंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ ही काॅमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध नहीं है।
शाहपुर कठौतिया
सिलिंडर के लिए हुई धक्कामुक्की
लक्ष्मनपुर स्थित भारत गैस एजेंसी शाहपुर कठौतिया पर सुबह से ही सिलिंडर लेने वालों की भीड़ लगी रही। एक-एक सिलिंडर के लिए उपभोक्ता धक्कामुक्की करते नजर आए। एजेंसी पर मौजूद सोनू, निरंजन, अनुज आदि ने बताया कि सुबह से सिलिंडर के लिए लाइन में लगे हैं।
कटरा
केवाईसी करवाने के लिए मची होड़
सीमा इंडियन गैस एजेंसी कटरा पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। एजेंसी पर सबसे ज्यादा भीड़ केवाईसी करवाने वालों की रही। एजेंसी के मालिक श्रवण कुमार ने बताया उनके पास स्टाॅक की कमी नहीं है और 372 सिलिंडर मौजूद हैं। बुकिंग करवाने वालों को 60 रुपये की बढ़ोत्तरी की नई कीमत के साथ सिलिंडर दिया जा रहा है। लोगों को अफवाह में पड़ने की जरूरत नहीं है।
नंबर गेम
कुल एजेंसियां - 22 (इंडियन- 08, हिंदुस्तान- 07, भारत-07)
कुल उपभोक्ता - 2,54,262 (इंडियन- 97,086, हिंदुस्तान- 77,176, भारत-80,000)
उज्ज्वला- 1.5 लाख
कंपनी- प्रतिदिन खपत घरेलू- प्रतिदिन खपत कॉपर्शियल- उपलब्धता
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन- 2200 - 60 - 2200
हिंदुस्तान पेट्रोलियम- 1625- 28 - 860
भारत पेट्रोलिया- 955 - 31 - 2801
पर्याप्त स्टाॅक उपलब्ध
जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वाष्र्णेय ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध है। आवश्यकता के अनुसार सिलिंडर भी भेजे जा रहे हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर पर कोई रोक नहीं है लेकिन घरेलू के इस्तेमाल को बढ़ाने का निर्देश है। अचानक लोगों द्वारा मांग तेज करने के चलते बुकिंग के सर्वर में दिक्कत आ रही है और डीएसी नंबर नहीं मिल रहा है। लोगों से अपील है कि अपनी आवश्यकता के अनुसार ही सिलिंडर लें।
Trending Videos