सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Widow molested, beaten up for protesting

Shravasti News: विधवा से छेड़छाड., विरोध पर पिटाई का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 11 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Widow molested, beaten up for protesting
विज्ञापन
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला ने युवक पर छेड़छाड़ व विरोध पर उसके पिता के साथ पिटाई का आरोप लगाया है। साथ ही रात में आरोपियों ने परिजनों के साथ महिला के घर में आकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

महिला ने तहरीर में बताया कि उनका विवाह हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था, जिनकी तीन साल पहले हादसे में मौत हो गई। पति की मौत के बाद से वो पिता के साथ उनके घर रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि आठ मार्च को वो खेत गई थी। जहां से लौटते समय उमेश यादव ने बाग के पास उनका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। उनके शोर मचाने पर पहुंचे पिता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उनकी पिटाई की। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
रात में आरोपी ने परिजनों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया और कुल्हाड़ी व डंडे से दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। दरवाजा न टूटने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी चले गए। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ दंगा, उपद्रव करने आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed