सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dozens of hand pumps dried up, increasing heat became a problem

Shravasti News: दर्जनों हैंडपंप सूखे, बढ़ती तपिश बनी मुसीबत

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 15 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dozens of hand pumps dried up, increasing heat became a problem
गिलौला में बौद्ध परिपथ के पास लगा हैंडपंप। - फोटो : गिलौला में बौद्ध परिपथ के पास लगा हैंडपंप।
विज्ञापन
गिलौला। तराई का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है और पारा 38 डिग्री पार कर गया है। बढ़ती तपिश के बीच पीने के पानी की मांग भी बढ़ गई है और ग्रामीण व राहगीर हैंडपंपों की ओर रुख कर रहे हैं। बावजूद इसके गिलौला विकासखंड क्षेत्र में दर्जनों इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं, जो ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन रहे हैं। ऐसा तब है जब ग्राम पंचायतों में नलों के बोर-रिबोर के नाम पर लाखों रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी कागजों में ही नलों को दुरुस्त करवाकर बजट का दुरुपयोग कर रहे हैं।
Trending Videos

ब्लॉक में शिकायत, फिर भी नहीं मिला निदान
ग्राम पंचायत गिलौला में ग्रामीण बाबूलाल के घर के पास लगा हैंडपंप महीनों से खराब है। गांव निवासी मोतीलाल, जीवनलाल, छांगुर आदि ने बताया कि इस हैंडपंप का प्रयोग 10 घरों के लोग व आने-जाने वाले राहगीर करते हैं। हैंडपंप खराब होने की लिखित सूचना ब्लॉक मुख्यालय पर दी गई है लेकिन जिम्मेदार मौन बने हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों से हैंडपंप खराब
ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर निवासी जगदीश पांडेय के घर के पास लगा हैंडपंप वर्षों से खराब है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खराब हैंडपंप के संबंध में कई बार सचिव, ग्राम प्रधान व ब्लॉक मुख्यालय में शिकायत की गई है। शिकायत के बाद भी जन समस्या पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
हैंडपंप का हत्था खराब
ग्राम पंचायत गिलौला में ग्रामीण गुड्डू चौधरी के घर के पास लगा हैंडपंप का हत्था महीनों से खराब है। जिसके चलते ग्रामीणों को हैंडपंप से पानी निकालने में समस्या हो रही है। इस हैंडपंप का प्रयोग दर्जनों ग्रामीणों करते हैं। अधिक बोर न होने के चलते इसका प्रयोग पीने के पानी के लिए भी होता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सालों से सूखा है पेट्रोल पंप के पास का हैंडपंप
बौद्ध परिपथ के किनारे गिलौला पेट्रोल पंप के पास लगा हैंडपंप सालों से खराब है। हाल यह है कि चबूतरा पूरी तरह टूट गया है। राहगीर मुकेश, निरंजन, रहमान आदि ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास लगा हैंडपंप अगर सही हो जाए तो सैकड़ों राहगीरों को राहत मिलेगी। राहगीरों ने बताया कि इसके संबंध में कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
खराब हैंडपंप के संबंध में जानकारी नहीं है। जांच करवाकर सभी खराब हैंडपंपों को तत्काल दुरुस्त करवाया जाएगा। -वीरेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ गिलौला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed