सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Encounter with Criminals Manufacturing Weapons; One Shot

Shravasti News: असलहा बना रहे बदमाशों से मुठभेड़, एक को लगी गोली

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Encounter with Criminals Manufacturing Weapons; One Shot
भिनगा जंगल में मिला असलहा बनाने का सामान व असलहा
विज्ञापन

श्रावस्ती। भिनगा जंगल में मंगलवार रात असलहा बना रहे बदमाशों से कोतवाली भिनगा पुलिस व एसओजी टीम की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से, जबकि दूसरा भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इनके साथ पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। इसमें एक नेपाल का रहने वाला है।
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि कोतवाल राज प्रकाश सिंह मंगलवार रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें भिनगा जंगल में तालाब के पास टीले पर कुछ लोगों द्वारा तमंचा बनाने की सूचना मिली। कोतवाल ने एसओजी प्रभारी दीपक कुमार दुबे व सर्विलांस टीम के साथ दबिश दी तो बदमाशों ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लौकीपुरवा निवासी साबिर अली कमर के नीचे गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, दूसरा बदमाश बाउर भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया। दोनों के साथ पुलिस ने भाग रहे दो अन्य बदमाशों लक्ष्मणपुर इटवरिया निवासी कासिम और नेपाल के बर्दिया जिले के भूरीगांव निवासी छतर बहादुर को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि साबिर व कासिम पर पांच-पांच प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लंबा है गिरोह, नेपाल में भी बेचते हैं असलहा
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान साबिर ने बताया कि चार लोग छिपकर असलहा बनाते थे। असलहा बनाने का मुख्य काम हजरत मौलवी करता था, जो कोयला लेने के लिए भिनगा गया है। ननके तैयार तमंचों की सप्लाई करने का काम देखता था। तीन दिन पहले ही वह तमंचों को बेचने के लिए बाहर गया है। कासिम व छतर बहादुर के माध्यम से नेपाल में पंकज श्रीवास्तव व रईस टेंट वाले के यहां हम नेपाल में बिक्री के लिए असलहा भेजवाते थे।
विज्ञापन
Trending Videos





मौके से निर्मित व अर्ध निर्मित असलहा मिले
पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्तौल, दो निर्मित व दो अर्धनिर्मित तमंचे, एक अर्धनिर्मित अद्धी बंदूक, कारतूस, लोहे की नाल, पंखी मशीन और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए गए है। बदमाशों के पास से चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और तमंचा खरीद-बिक्री के 3695 रुपये भी मिले हैं।

भिनगा जंगल में मिला असलहा बनाने का सामान व असलहा

भिनगा जंगल में मिला असलहा बनाने का सामान व असलहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed