सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The Battle for Khatauni Verification for Oil

Shravasti News: तेल के लिए खताैनी सत्यापन की जंग

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 21 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The Battle for Khatauni Verification for Oil
गिलौला ​​स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
श्रावस्ती। ईरान-इस्राइल युद्ध का सबसे अधिक असर पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर पड़ा है। इसका असर जिले में भी दिख रहा है। बुधवार को जिले में करीब 14 पेट्रोल पंप सूखे रहे। डीजल-पेट्रोल की किल्लत का असर आम लोगों पर भी पड़ता नजर आ रहा है। मंगलवार को प्रशासन ने एक बार फिर बिना खसरा खतौनी की प्रमाणित प्रति देखे किसानों को डिब्बे में डीजल न देने का आदेश जारी किया है।


पर्याप्त है डीजल व पेट्रोल
गिलौला स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर तो डीजल व पेट्रोल दोनों पर्याप्त है। फिर भी पंप पर सन्नाटे जैसा माहौल नजर आ रहा है। पंप के मैनेजर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डिब्बे में 1000 रुपये से अधिक का तेल नहीं दिया जा रहा है। वहीं, वाहन में लोग पूरी टंकी भरवा सकते हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंप पर नहीं है डीजल
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नानपारा-बदला मार्ग पर लालपुरवा के निकट स्थित इंडियन ऑयल पंप पर पेट्रोल तो है, लेकिन डीजल नहीं है। ऐसे में डीजल के लिए यहां आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। पंप मालिक लालू ने बताया कि डीजल आज शाम तक आने की उम्मीद है। लोगों को डिब्बे में तेल नहीं दिया जा रहा है। सिर्फ वाहन में ही तेल भरा सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


बॉक्स में
यह बोले किसान

गिलौला प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम कोटमुबारक पुर निवासी मिट्ठू लाल ने बताया कि धान की नर्सरी लगाने के लिए खेत की जोताई करनी है। ऐसे में प्रशासन की ओर से खसरा खतौनी को लेखपाल से प्रमाणित कराने के लिए दिया गया आदेश लोगों की समस्या को और बढ़ा रहा है। ग्राम एकघरवा निवासी किसान ओंकार नाथ शुक्ला ने बताया कि गन्ने की सिंचाई करने के साथ ही धान की नर्सरी व ट्रैक्टर से जोताई के लिए काफी डीजल की आवश्यकता होती है। ऐसे में हर बार डीजल के लिए लेखपाल को खोजना पड़ेगा। ग्राम माजरे निवासी ओमकार नाथ यादव ने बताया कि लेखपाल जल्दी तहसील में नहीं मिलते हैं। साथ ही उनका आने का समय निर्धारित है। ऐसे मेें 15 किलोमीटर दूर स्थित तहसील में रोज लेखपाल को ढूंढने के लिए जाना काफी मुश्किल है।


सभी पंपों पर डीजल व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता के लिए लगातार कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क किया जा रहा है। समस्या शीघ्र ही दूर हो जाएगी। अराजक तत्व तेल का भंडारण न कर सकें इसके लिए खसरा खतौनी प्रमाणित कराने की व्यवस्था लागू की गई है।
दीपक कुमार वार्ष्णेय, जिला पूर्ति अधिकारी

गिलौला स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।

गिलौला स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed