सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Gautam always alleviated suffering: Dev Anand

गौतम ने हमेशा दुख का निवारण किया : देवानंद

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 07 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gautam always alleviated suffering: Dev Anand
तपोस्थली में सोमवार को बो​धिवृक्ष की पूजा करते वियतनाम के अनुयायी। - संवाद
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती सोमवार को वियतनाम से आए अनुयायियों के 40 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से बोधिवृक्ष का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
Trending Videos


बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि भगवान बुद्ध ने गहन ध्यान व चिंतन के दम पर अलौकिक शक्तियां हासिल की थीं। उन्होंने उन शक्तियों का प्रयोग हमेशा दुख के निवारण व लोगों की भलाई के लिए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हमेशा अनुयायियों व लोगों को सत्य व सही मार्ग दिखाया। यही कारण था कि भगवान बुद्ध के अनुयायी पूरे विश्व में फैले हैं। श्रावस्ती में भगवान बुद्ध के ध्यान का प्रमुख केंद्र रहा है। यही कारण है कि यहां देश-विदेश से प्रतिदिन सैकड़ों अनुयायी आते हैं।

बुद्ध ने गहन ध्यान और आत्म-अनुशासन से ऐसे अनुभव प्राप्त किए, जो सामान्य मनुष्यों के लिए संभव नहीं थे। उन्होंने धर्म और आध्यात्मिकता के गहन अध्ययन से भूत-भविष्य जानने जैसी अलौकिक क्षमताओं को प्राप्त किया। अपनी करुणा और प्रेम के बल पर बुद्ध ने अनगिनत रूपों में प्रकट होकर सभी प्राणियों को मुक्त करने के तरीके सिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed