फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   'Mangal Path' resonates in Odajhar on Ashadh Purnima.

Shravasti News: आषाढ़ पूर्णिमा पर ओड़ाझार में गूंजा मंगल पाठ

Thu, 30 Jul 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 30 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
'Mangal Path' resonates in Odajhar on Ashadh Purnima.
जेतवन परिसर में वर्षावास की पूजा करते बौद्ध अनुयायी।
श्रावस्ती: कटरा क्षेत्र के ओड़ाझार स्तूप में अनाथ पिंडक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर मंगल पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भिक्षु संघ और भिक्षु देवेंद्र महाथेरो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान सभी जीवों के दुखों से मुक्ति के लिए पूजा-अर्चना की गई। भिक्षु देवेंद्र महाथेरो ने बताया कि आषाढ़ पूर्णिमा को भगवान बुद्ध का गर्भ मंगल, गृह त्याग और धर्म चक्र परिवर्तन हुआ था।
विज्ञापन

इसे त्रिविध पावनी आषाढ़ पूर्णिमा भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इसी दिन से वर्षावास शुरू होता है, जो कुमार पूर्णिमा तक चलता है।
वर्षा ऋतु में आवागमन बाधित होने के कारण भगवान बुद्ध ने भिक्षुओं के लिए वर्षावास की व्यवस्था की थी। इस दौरान भिक्षु एक स्थान पर रहकर धर्म, विनय का अनुशीलन और ध्यान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में श्रद्धा लोक (श्रीलंका बुद्ध विहार), ओवाथा म्यांमार बुद्ध विहार, संघपाल इंडियन बुद्ध विहार सहित मित्र सेन, चरिया, धम्म प्रीति और भंवरानंद मौजूद रहे।

जेतवन परिसर में वर्षावास की पूजा करते बौद्ध अनुयायी।

जेतवन परिसर में वर्षावास की पूजा करते बौद्ध अनुयायी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed