{"_id":"6a81ffd81a34ef1ef404eeb5","slug":"new-ayodhya-is-attracting-the-whole-world-sehwag-shravasti-news-c-97-1-ayo1002-156436-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी दुनिया को आकर्षित कर रही नई अयोध्या: सहवाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी दुनिया को आकर्षित कर रही नई अयोध्या: सहवाग
विज्ञापन
नुमानगढ़ी से दर्शन कर बाहर आते पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग व उनके साथ मौजूद महंत राजू दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीराम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। सहवाग ने कहा कि उन्हें सालों से अयोध्या आने का इंतजार था, जो आज पूरा हो गया। कहा कि अयोध्या में हुआ बदलाव पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। नई अयोध्या आकर्षक हो गई है।
उन्होंने कहा कि कई वर्ष बाद उन्हें यहां दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। सहवाग ने अपनी अयोध्या यात्रा को अद्भुत अनुभूति बताया। उन्होंने कहा कि वह खुद को बहुत धन्य और खुश महसूस कर रहे हैं। भगवान श्रीराम, हनुमान जी दर्शन से बढ़िया और क्या हो सकता है। अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा। सहवाग दोपहर लगभग एक बजे श्रीराम मंदिर पहुंचे और आधे घंटे तक वहां रहे। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी गए, जहां उन्होंने करीब एक घंटे तक दर्शन-पूजन किए। हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी राजू दास ने उनका स्वागत किया और मंदिर की महत्ता के बारे में बताया। सहवाग ने साधु-संतों से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सहवाग के आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक उनसे मिलने पहुंच गए। दर्शन के बाद वीरेंद्र सहवाग लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन