{"_id":"6a8200b7f1d7b7afc507eba6","slug":"new-dress-code-implemented-for-ram-mandir-priests-shravasti-news-c-97-1-ayo1002-156430-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: राम मंदिर के अर्चकों का नया ड्रेस कोड लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: राम मंदिर के अर्चकों का नया ड्रेस कोड लागू
विज्ञापन
राम मंदिर में ड्रेस कोड में नजर आ रहे अर्चक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राममंदिर की पूजन व्यवस्था में स्वतंत्रता दिवस से बदलाव लागू हो गया है। रामलला की सेवा में लगे सभी 35 अर्चकों के लिए एक समान पीत वस्त्रों का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य पूजन व्यवस्था में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखना है।
धार्मिक समिति के सदस्य राजकुमार दास ने बताया कि अर्चकों के वस्त्रों की सामग्री और स्वरूप मौसम के अनुसार बदलेगा। हालांकि, वस्त्रों का रंग पूरे वर्ष पीला ही रहेगा। गर्मी में अर्चक बिना सिली रेशमी धोती और उत्तरीय वस्त्र धारण करेंगे। सर्दी और शरद ऋतु में ऊनी वस्त्रों की व्यवस्था की जाएगी। यह बदलाव धार्मिक परंपरा, अनुशासन और एकरूपता को बढ़ावा देगा। चढ़ावा चोरी की घटना के बाद से मंदिर की व्यवस्थाओं में लगातार कई सुधार किए जा रहे हैं। सुरक्षा और पूजन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया जा रहा है।