सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Now there is a crisis of small cylinders as well, stoves and furnaces are blazing

Shravasti News: अब छोटे सिलिंडरों का भी संकट, धधकने लगे चूल्हे व भट्ठियां

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 18 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now there is a crisis of small cylinders as well, stoves and furnaces are blazing
भिनगा गैस गोदाम पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन।
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना/गिलौला। घरेलू सिलिंडर के संकट के बीच अब छोटे सिलिंडर का संकट भी गहराने लगा है। हाल यह है कि छोटा सिलिंडर न मिलने व रिफिल न होने से चाट-समोसे की दुकानों पर भी अब लकड़ी व कोयले की भट्ठियां धधकती दिख रही हैं। वहीं, कुछ होटलों पर घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल होने लगा है। गैस के दामों में अप्रत्याशित वृद्धी की अफवाहों के बीच गैस सिलिंडर की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी जिले के विभिन्न एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। कड़ी धूप के बीच घंटो इंतजार के बीच लोगों को सिलिंडर मिला और कई उपभोक्ता खाली हाथ वापस लौट गए।
Trending Videos


इकौना
दही बड़े की दुकान पर धधकती मिली भट्ठी

इकौना में दही बड़े का ठेला लगाने वाले केशवराम शुक्ला बुधवार को लकड़ी की भट्ठी पर दही बड़ा बनाते दिखे। जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि कई दिनों से कॉमर्शियल सिलिंडर व छोटे सिलिंडर के लिए प्रयास कर रहे हैं। सिलिंडर न मिलने पर लकड़ी व कोयले की भट्ठी का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि किल्लत के चलते छोटे सिलिंडर में रिफिल भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिनगा
कड़ी धूप में लाइन में नजर आए सैकड़ों लोग

भिनगा स्थित राज इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार की सुबह से ही सिलिंडर लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। एक-एक सिलिंडर के लिए लोगों को परेशान होते देखा गया। धूप के चलते कई लोग सिलिंडर लाइन में रखकर छांव में इंतजार करते भी देखा गया। लाइन में लगे आशीष कुमार ने बताया कि 10 दिन से सिलिंडर के लिए प्रयास कर रहे हैं, बुकिंग के बाद आज मिलने की उम्मीद है। वहीं, शिवकुमार ने भी यही बात दोहराई।

गिलौला
होटलों पर इस्तेमाल होता मिला घरेलू सिलिंडर

सिलिंडर को लेकर गिलौला कस्बे के होटलों की पड़ताल की गई। पड़ताल में कई होटलों पर घरेलू सिलिंडर उपयोग होता मिला। वहीं, कई प्रतिष्ठानों पर लकड़ी की भटि्ठयां धधकती मिलीं। होटल संचालकों ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से मजबूरन घरेलू सिलिंडर इस्तेमाल करना पड़ रहा है।


बुकिंग की तो पता चला पहले ही रिफिल हो गए सिलिंडर
इकौना निवासी मजनू चौरसिया ने बताया कि उनके परिवार में कुल छह गैस सिलिंडर हैं। केवाईसी के लिए चक्कर काटने के बाद जब गैस बुक करवाया तो पता चला कि सिलिंडरों की रिफिल पहले ही हो गई है। अब उन्हें अप्रैल महीने में अगला सिलिंडर मिलेगा। उन्होंने बताया कि उन लोगों के सिलिंडर किसने लिए, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिलिंडर की कालाबाजारी की गई है।


भीड़ कम करने को शुरू की डिस्प्ले व्यवस्था : डीएसओ
जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि एजेंसियों पर लगने वाली भीड़ कम करने के लिए सभी एजेंसी संचालकों को उपलब्धता व उसी के आधार पर लोगों के नाम डिस्प्ले करने का निर्देश दिया है। संचालक अब बुकिंग के समय व दिन के आधार पर उपलब्ध सिलिंडर के हिसाब से उपभोक्ताओं की सूची तैयार करेंगे। उनकी सूची एजेंसी के बाहर चस्पा की जाएगी। ताकि सिर्फ वही लोग एजेंसी पर पहुंचे जिन्हें सिलिंडर मिलना है।

भिनगा गैस गोदाम पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन।

भिनगा गैस गोदाम पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन।

भिनगा गैस गोदाम पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन।

भिनगा गैस गोदाम पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed