{"_id":"69d6a5d2a55e9c14c108caf7","slug":"patients-with-increased-sun-allergy-in-opd-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119288-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ओपीडी में बढ़े धूप से एलर्जी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ओपीडी में बढ़े धूप से एलर्जी के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में एलर्जी के मरीज का परीक्षण करते चिकित्सक।
- फोटो : जिला चिकित्सालय में एलर्जी के मरीज का परीक्षण करते चिकित्सक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। गर्मी का पारा चढ़ने के साथ त्वचा रोगियों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को धूप से बचाव व सफाई के प्रति जागरूक करते नजर आ रहे हैं।
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में बुधवार को 856 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सुबह बारिश के चलते अस्पताल में सन्नाटा रहा, लेकिन जैसे ही मौसम साफ हुआ तो मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। चर्म रोग विशेषज्ञ कक्ष में मरीजों की भीड़ नजर आई। 12 बजे तक कुल 61 मरीजों की ओपीडी की गई थी। इनमें से एलर्जी, दाद, खुजली आदि के मरीज अधिक रहे।
इटवरिया गांव निवासी साबितराम ने बताया कि उन्हें गर्मी शुरू होने के बाद से ही शरीर में चकत्ते पड़ गए हैं। साथ ही खुजली भी हो रही है। मुर्तिहा गांव की रंजना देवी ने बताया कि जब वह धूप में निकलती है तो उनके चेहरे पर दाने उभर आते हैं। इसी तरह से संगमपुरवा निवासी कमलेश ने बताया कि उन्हें लंबे समय से दाद है जो गर्मी में अधिक फैल जाता है।
इस पर चिकित्सक डॉ. दीपांकर तिवारी ने बताया कि इस समय धूप से एलर्जी के मरीज अधिक आ रहे हैं। इससे बचाव के लिए लोगों को धूप में निकलने से बचने की जरूरत है। यदि आवश्यक हो तो चिकित्सक की सलाह के अनुसार लोशन लगाकर निकलें। छाता लेकर व चेहरे को ढककर ही धूप में निकलें। दिन में तीन से चार बार ठंडे पानी से चेहरे व शरीर के अन्य खुले हिस्सों को धोकर भी धूप के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
Trending Videos