सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti News: High speed car collides with bike, two killed, two seriously injured

Shravasti News: तेज रफ्तार कार बाइक से टकराई, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 07 Apr 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

भिनगा बहराइच फोरलेन पर सिसवा पुल के पास हुए हादसे में एक तेज रफ्तार कार बाइक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

Shravasti News: High speed car collides with bike, two killed, two seriously injured
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भिनगा बहराइच फोरलेन मार्ग पर सोमवार की रात तेज रफ्तार कार बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गईं। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।

Trending Videos


मल्हीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाबूपुरवा निवासी बृजेश कुमार (45) सोमवार की सुबह मजदूरी करने के लिए बाइक से भिनगा आए थे। उनके साथ इसी थाना क्षेत्र सेमरहनिया निवासी सुखराम (30), मोल्हेराम (32) और संगमपुरवा निवासी संजय यादव (27) भी सवार थे। शाम को काम खत्म होने के बाद चारों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान फोरलेन मार्ग पर सिसवा मोड़ के पास कार से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप घायल चारों मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुखराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन अन्य को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बृजेश ने भी दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल दो युवकों को प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंच सिविल लाइन चौकी प्रभारी राम भवन प्रजापति, कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने मृतकों के परिजनों से जानकारी ली और हादसे की जांच में जुट गए। मृतक बृजेश के बड़े भाई धनीराम ने बताया मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed