फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sirsia police revealed theft in 24 hours

सिरसिया पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा

Sat, 18 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Sirsia police revealed theft in 24 hours
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के एक स्थान से गुरुवार रात एक बाइक व मंदिर से दानपात्र चोरी हो गया था। जिसका मामला दर्ज कर सिरसिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुुलासा करते हुए चोरी गई बाइक व दानपात्र के साथ शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के एक स्थान से गुरुवार रात एक बाइक व मंदिर से दानपात्र चोरी हो गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे व पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा हौसला प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सिरसिया राजेंद्र कनौजिया को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया था। शुक्रवार को थानाध्यक्ष धर्मन्तापुर चौकी प्रभारी अखिलेश राही के साथ गश्त पर निकले थे।
विज्ञापन

इस दौरान मुखबिर की सूचना पर उनके द्वारा बालापुर मोड़ पर घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़किया निवासी अर्जुन कश्यप व दिनेश के रूप में हुई। जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई काले रंग की स्पलेंडर प्लस मोटर साइकिल व मंदिर का दानपात्र सहित 350 रुपया बरामद किया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है। इस दौरान पुलिस टीम में आरक्षी गोपाल साहनी, अभिषेक यादव, संदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed