सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Some were happy and some were disappointed with the general budget.

Shravasti News: आम बजट से कहीं खुशी तो कुछ निराश भी दिखे

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 02 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Some were happy and some were disappointed with the general budget.
विज्ञापन
श्रावस्ती। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपना नौवां बजट पेश किया। इसमें जहां गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को दवाएं सस्ती होने से राहत मिलेगी। वहीं, शराब, खनिज व स्कैप आदि महंगे हुए। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की खबर से लोगों में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर उम्मीद बंधी है। हालांकि आम बजट से मध्यम वर्गीय परिवार को कोई विशेष लाभ नहीं हुआ है।
Trending Videos


माॅडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि वार्षिक आम बजट से अधिवक्ताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ज्यादा संतोषजनक नहीं रहा। इसमें समूह बीमा, मेडीक्लेम, नये अधिवक्ताओं के लिए प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई। इस बजट से युवाओं को भी निराश होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा सस्ती होने से मरीजों हो मिलेगी राहत
मेडिकल व्यवसायी जाकिर हुसैन ने बताया कि कैंसर व सुगर जैसी बीमारियों के दवाओं पर कस्टम छूट मिलने से उनकी कीमतें घटेंगी। इससे इन बीमारियों से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही मेडिकल व्यवसाय पर भी इसका बेहतर परिणाम दिखेगा।

व्यवसाय में होगी बढ़ोत्तरी
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश रस्तोगी ने बताया कि आम बजट व्यवसाय को नई गति देने वाला होगा। हालांकि एकमुश्त टैक्स व निर्धारित शुल्क जमा करने पर करदाताओं को राहत देने की योजना से लोगों को लाभ होगा और वह अपना टैक्स चुकाने में रुचि दिखाएंगे।

युवा उद्यमियों में निराशा
युवा उद्यमी पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि आम बजट से युवा उद्यामियों को ब्याज मुक्त ऋण के लिए सार्थक घोषणाओं की उम्मीद थी। बजट में युवाओं के लिए विशेष पैकेज न मिलने से उनमें निराशा है। वहीं, रोजमर्रा की चीजों के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की गई है।

महिलाओं को मिलेगा सी-मार्ट योजना से लाभ
सिरसिया क्षेत्र निवासी गृहणी रीता देवी ने कहा कि बजट में रसोई के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की गई है। हालांकि सी-मार्ट योजना लागू होने से घरेलू उत्पादों को विक्रय के लिए बेहतर मंच मिल सकेगा। साथ ही कम ब्याज पर ऋण मिलने से नए उद्यम भी लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed