{"_id":"697fa1f5ddc2bc934e060ffd","slug":"three-girls-and-a-teenager-from-nepal-were-rescued-from-the-clutches-of-smugglers-shravasti-news-c-104-1-slko1011-117679-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नेपाल की तीन युवतियों व एक किशोरी को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नेपाल की तीन युवतियों व एक किशोरी को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने शनिवार को नेपाल से तस्करी कर लाई जा रहीं तीन युवतियों व एक किशोरी को तस्करों के चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर युवतियों व किशोरी को एनजीओ को सौंप दिया। आरोप है कि दोनों तस्कर नेपाली युवतियों को नृत्य के बहाने लाकर उनके साथ दुष्कर्म करते थे।
सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि संदिग्धों की तलाश में शनिवार रात उपनिरीक्षक दीपक गिरी पुलिस व एसएसबी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। उसी दौरान दो युवकों द्वारा नेपाली युवतियों की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली।
इस पर एएचटी थाना प्रभारी संतोष गौतम, एसओजी प्रभारी मोहम्मद युसुफ व एसएसबी एसी अमित शर्मा की टीम के साथ सीमावर्ती गांव भचकाही में दबिश दी गई। कुछ देर के इंतजार के बाद बभनी कुकुरभुकवा निवासी हरिराम व रामरूप बाइक पर तीन नेपाली युवतियों व एक किशोरी को बैठाकर जंगल के रास्ते आते दिखे।
युवतियों व किशोरी ने उन्हें नृत्य के लिए लाए जाने की बात कही। आसपास जानकारी करने पर पता चला कि युवतियों को नृत्य के बहाने लाकर उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था। दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
Trending Videos