फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Students are flourishing with smart classes.

Shravasti News: स्मार्ट क्लास से निखर रहे विद्यार्थी

Thu, 30 Jul 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 30 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Students are flourishing with smart classes.
संविलियन विद्यालय गुलरा बंजारा में स्मार्ट क्लॉस में पढ़ाई करते विद्या​र्थी।
श्रावस्ती: परिषदीय विद्यालयों में स्थापित आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास विद्यार्थियों की पढ़ाई को अधिक प्रभावी और रुचिकर बना रही हैं। आधुनिक तकनीक के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ी है और परीक्षा परिणामों में भी सुधार देखने को मिला है।
विज्ञापन

हरिहरपुररानी क्षेत्र के संविलियन विद्यालय गुलरा बंजारा के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने बताया कि मोबाइल और कंप्यूटर के दौर में बच्चे पारंपरिक पढ़ाई की अपेक्षा तकनीक आधारित शिक्षा में अधिक रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, स्मार्ट क्लास शुरू होने के बाद विद्यालय आने के प्रति बच्चों का उत्साह भी बढ़ा है। पहले बच्चों को घर-घर जाकर बुलाना पड़ता था, जबकि अब वे स्वयं विद्यालय आने के इच्छुक रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में योगासन और सामान्य ज्ञान के लिए नियमित रूप से अखबार का वाचन भी कराया जाता है। उन्होंने बताया कि कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलने से पढ़ाई आसान हुई है, लेकिन अभी तक बच्चों के बैठने के लिए डेस्क-बेंच उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed