{"_id":"6a0f58a704d0b1d2f407b6bb","slug":"the-heat-is-causing-distress-with-the-number-of-vomiting-and-diarrhea-patients-increasing-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120324-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बेहाल कर रही गर्मी, बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बेहाल कर रही गर्मी, बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 22 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज।
- फोटो : जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती। भीषण गर्मी और उसम के कारण उल्टी-दस्त व पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उल्टी-दस्त तथा पेट दर्द के आठ मरीज भर्ती हुए।
ओपीडी में पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण काउंटर तक मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, इमरजेंसी वार्ड में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सेमरी निवासी रुखसाना (35), इसरार अहमद (40) दो दिनों से दस्त से पीड़ित हैं। झोलाछाप से इलाज के बाद आराम न मिलने पर वह बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचे। भारीगांव निवासी फारूक अली (55), भिनगा के राजेश कुमार (19), नौशहरा निवासी खालिदा (56), सिसवा निवासी राम अधार (45), अवधूतनगर निवासी विकास कुमार (33) तथा अड़राई निवासी फुरकान (50) भी दस्त व उल्टी तथा पेट दर्द से पीड़ित होने पर जिला चिकित्सालय पहुंचे। डॉ. एके सिंह ने बताया कि ओपीडी में भी गर्मी से प्रभावित लोग अधिक आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को तेज धूप से बचने, सूती कपड़े पहनने, तरल पदार्थों का अधिक सेवन करने और तेल-मसाले वाले भोजन से परहेज करने की सलाह दी।
Trending Videos