{"_id":"6a102b1aad3a46e9280dc489","slug":"video-video-sathagathha-halta-ma-vavahata-ka-mata-sasaraljana-para-hataya-ka-aarapa-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप
वीरपुर। ग्राम पंचायत मिश्रौलिया के मजरा हिम्मतपुरवा निवासी नसरीन (22) की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर आई नवीन मॉडर्न थाने की पुलिस टीम ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
दौलतपुर निवासी मृतका की मां बिसमिल्ला ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले नसरीन का निकाह आरिफ के साथ करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद आरिफ ने ही उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि नसरीन की मौत के बाद उन्हें सूचना नहीं दी गई, उनकी बड़ी बेटी यास्मीन ने उन्हें मौत की सूचना दी।
सूचना पर जब वो नसरीन के घर पहुंची तो उसके ससुरालीजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। जबकि नसरीन के गले पर चोट के निशान थे और गला काला हो गया था। नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हर पहलू की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।