{"_id":"6a6ce8006ccda9bda00eff4a","slug":"the-internet-a-boon-and-a-curse-exercise-caution-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122050-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: इंटरनेट वरदान व अभिशाप...बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: इंटरनेट वरदान व अभिशाप...बरतें सावधानी
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज गोपालपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती/वीरपुर। इकौना तहसील स्थित जनता इंटर कॉलेज, गोपालपुर में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सीओ क्राइम आलोक सिंह ने छात्राओं को इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग की जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दिनेश मिश्रा, उपनिरीक्षक मनोज निषाद, महिला आरक्षी सौम्या वर्मा व शिक्षक नीरज सहित अन्य उपस्थित रहे।
इटरनेट के इस्तेमाल में बरतें सतर्कता
- कई फर्जी वेबसाइट हैं, जो वास्तविक वेबसाइट की तरह दिखती हैं। सोच समक्ष कर क्लिक करें।
- एपीके फाइल व एप डाउनलोड करने से बचें, आपका फोन हैक हो सकता है।
- इंटरनेट पर मौजूद शिक्षण से संबंधित ज्ञानपरक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।
- सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करें और मजबूत पासवर्ड लगाएं।
- अनजान नंबर के वीडियो कॉल, सामान्य कॉल उठाने से बचें।
- सोशल मीडिया फ्रॉड या ठगी होने पर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।
-- -- -- -- -
सवालों का मिला जवाब
सवाल- एआई के समय में साइबर ठगी से कैसे बचें। (माधुरी वर्मा, कक्षा-11)
जवाब- अनजान काॅल, लिंक या अनजान नंबर से आने वाली किसी भी सामग्री पर विश्वास न करें। अपराधी एआई की मदद से नकली आवाज, वीडियो व फोटो बना सकते हैं।
सवाल- मोबाइल हैक हो जाने पर क्या करें। (सोनम कसौंधन, कक्षा-10)
जवाब- एपीके फाइल पर क्लिक करने पर ही मोबाइल हैक होता है। हैक होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।
सवाल- रास्ते में अगर कोई तंग करे तो क्या करना चाहिए। (आस्था पांडेय, कक्षा-11)
जवाब- तत्काल वीमेन पावर लाइन 1090 या 112 पर शिकायत दर्ज करवाएं। चंद मिनटों में मदद मिलेगी।
सवाल- डिजिटल अरेस्ट क्या होता है। (रितिका शुक्ला, कक्षा-11)
जवाब- साइबर ठग आपको फोन करके खुद को पुलिस, सीबीआई, नारकोटिक्स आदि का अधिकारी बताकर डराते हैं और रुपये ऐंठने का प्रयास करते हैं।