सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman dies under suspicious circumstances, husband in custody

Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हिरासत में पति

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 13 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, husband in custody
विज्ञापन
आलापुर। क्षेत्र के राउतपारा में बृहस्पतिवार को बनिता पांडेय (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। टांडा के नारायणपुर निवासी पिता शैलेंद्र कुमार मिश्रा (सेवानिवृत्त शिक्षक) के मुताबिक उनकी पुत्री बनिता की शादी 17 फरवरी 2016 को आलापुर के राउतपारा निवासी अंकित उर्फ विवेक पांडेय के साथ हुई थी।
Trending Videos

अंकित किसान हैं और ससुर श्रवण कुमार पांडेय गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। बनिता ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे घर में किसी बात को लेकर विषाक्त पदार्थ पी लिया था। कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने शाम करीब छह बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार तड़के करीब चार बजे मिली। पिता शैलेंद्र ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने की आशंका जताई है। आलापुर प्रभारी निरीक्षक रितेश कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के पति अंकित उर्फ विवेक पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
बेटी ऐसा कदम नहीं उठा सकती

मृतका के पिता अस्पताल में बेटी की हालत देखकर टूट गए। उन्होंने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो उनकी पुत्री जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। जैसे ही वह पुत्री के पास पहुंचे, उसने बड़ी मुश्किल से आंखें खोलीं और धीमी आवाज में केवल पापा…कहा। इसके बाद वह कुछ नहीं बोल सकी। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।
---------------------
बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
बनिता के दो छोटे बच्चे हैं। पुत्र अभिनंदन करीब सात वर्ष का और पुत्री आभ्या लगभग पांच वर्ष की है। एक मार्च को ही अभिनंदन का जन्मदिन मनाया गया था। घर में कुछ दिन पहले तक बच्चों की हंसी और खुशी का माहौल था। अब उसी घर में सन्नाटा पसरा है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed