{"_id":"69bce7fb59f5f51e3202e69f","slug":"video-video-taraii-ka-taja-hava-oura-garaja-camaka-ka-satha-kaii-ilka-ma-brasha-shanpr-kasana-catata-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तराई के तेज हवा और गरज - चमक के साथ कई इलाकों में बारिश शुरू, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तराई के तेज हवा और गरज - चमक के साथ कई इलाकों में बारिश शुरू, किसान चिंतित
श्रावस्ती। तराई में शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह सुबह आसमान घने बादलों से घिर गया और आठ बजते बजते तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर जहां बूंदाबांदी हुई तो वहीं जमुनहा तहसील क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई।
बेमौसम हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। किसान खेत में खड़ी मक्का, गेहूं, मसूर व सरसों फसल को भारी नुकसान होने की आशंका से चिंतित हैं। किसान मोल्हे, रामतीरथ, बरसाती, ननके तिवारी आदि ने बताया कि ये बारिश सबसे ज्यादा सरसों और गेहूं को नुकसान पहुंचाएगी। बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं से फसल खेतों में गिर जाएगी और उत्पादन 20 से 30 प्रतिशत घट जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।