{"_id":"69bc422cb301f6cb68074b0d","slug":"make-people-aware-about-the-special-communicable-disease-control-campaign-dm-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118815-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति लोगों को करें जागरूक : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति लोगों को करें जागरूक : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने संबंधित विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया।
बैठक में डीएम ने कहा कि एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को अभियान के तहत बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दें।
उन्होंने कहा कि आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करें व घर-घर भ्रमण कर क्षयरोग, दिमागी बुखार, खांसी, जुखाम तथा विभिन्न संचारी रोगों से बचाव के लिए अभियान चलाकर सर्वें कराएं। इन लक्षण के व्यक्तियों का नाम, पता व मोबाइल नंबर दर्ज कर ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अपलोड करें।
अभियान के तहत शिक्षा विभाग, कृषि, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग व नगर पालिका तथा नगर पंचायत के अधिकारी अभियान को प्राथमिकता के आधार पर चलाएं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत क्षेत्र में सफाई, फॉगिंग, जलभराव को दूर करना, उथले हैंडपंपों का चिह्नांकन कराकर पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करें। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एके सिंह, सीवीओ डॉ. सुनील कुमार सिंह, बीएसए अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos