{"_id":"69bd26d1a2fb654686090036","slug":"video-sharavasata-ma-palsa-mathabhaugdha-ma-gahataya-ka-aarapa-ghayal-tana-anaya-satha-bha-garafatara-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ में गोहत्या का आरोपी घायल, तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ में गोहत्या का आरोपी घायल, तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार
श्रावस्ती में गोहत्या करने के आरोपियों व मल्हीपुर पुलिस के बीच शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया और भागने का प्रयास किया। भागते समय पुलिस ने घेराबंदी कर उसे व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गिरोह में शामिल दो आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया। गोहत्या के आरोपियों के पास से एक 315 बोर तमंचा, गोवंश व गोहत्या में इस्तेमाल होने वाले हथियार बरामद हुए हैं।
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि मल्हीपुर थाना क्षेत्र में चार मार्च को गोहत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिटी टीम के साथ आरोपियों की तलाश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को शुक्रवार की सुबह मकुनी तिराहे के पास आम के बाग में गोहत्या के आरोपियों के मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली।
सूचना पर मल्हीपुर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। इस दौरान एक आरोपी भैंसाही निवासी सईद ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। हमले में थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए और भागने के प्रयास में आरोपी सईद गिर कर चोटिल हो गया। पुलिस टीम ने मौके से भाग रहे दूसरे आरोपी भैंसाही निवासी नफीस, भग्गड़वा निवासी इस्लाम व हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के महजिदिया निवासी वसीम को गिरफ्तार किया। वहीं महजिदिया निवासी बबूल व भैंसाही निवासी सूफियान मौके से फरार हो गए। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।