सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   25.76 crore rupees worth of work will be done in Shohratgarh

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ में होंगे 25.76 करोड़ से काम

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
25.76 crore rupees worth of work will be done in Shohratgarh
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय ब्लॉक परिसर में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाॅक प्रमुख प्रीति यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान क्षेत्र विकास कार्य के लिए 25.76 करोड़ का बजट पास हुआ है। इस बजट से 18.76 करोड़ से जीराम जी योजना, चार करोड़ राज्य वित्त और तीन करोड़ केंद्र वित्त से क्षेत्र में कच्चा-पक्का और नाली सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।
Trending Videos

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रीति यादव ने कहा कि जनता की ओर से चुने गए सभी जनप्रतिनिधि व शासन के सभी अधिकारी और कर्मचारी जब मिलकर काम करेंगे, तभी क्षेत्र व देश-प्रदेश का विकास होना संभव है। ग्रामपंचायतों में भुगतान के संबंध किसी भी प्रधान के साथ अन्याय न हो। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी लोगों का सहयोग की जरूरत है। विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की दशा बदलने का प्रयास किया है, आगे भी आवश्यकता अनुसार विकास कार्य में योगदान देने कार्य करंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर आरओ प्लांट लगाकर व सड़क, नाली और ब्लाॅक कार्यालय का कायाकल्प, ब्लाॅक परिसर में इंटरलॉकिंग सहित आदि महत्वपूर्ण कार्य कराकर विकास की गति को बढ़ाया गया है। कहा कि सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को चाहिए कि सरकार की योजनाओं को समय से पात्रों तक जानकारी दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed