{"_id":"69d3faf8c30e91e669050e30","slug":"agency-owner-alleges-theft-fir-lodged-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156217-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एजेंसी मालिक ने लगाया चोरी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एजेंसी मालिक ने लगाया चोरी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। कस्बे में स्थित एक गैस सर्विस की गोदाम का ताला काटकर चोर गोदाम से छह भरा सिलिंडर उठा ले गए। इस संबंध में सोमवार को संचालक की ओर से दी गई तहरीर पर इटवा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्ति निरीक्षक इटवा जितेंद्र सिंह ने बताया कि राजा गैस सर्विस की ऑफिस रविवार को बंद रहता है। ऑयल कंपनी में भी रविवार को बंदी रहती है। ऐसे में गैस की कोई गाड़ी सोमवार को नहीं आती है। राजा गैस सर्विस इटवा के मालिक सोमवार को गोदाम पर पहुंचे तो गोदाम का ताला कटा हुआ था। आपात कालीन स्टाॅक के लिए रखे गए गैस सिलिंडर का मिलान करने पर आठ भरा सिलिंडर गायब था। खोजबीन करने पर दो सिलिंडर खेत में मिल गए।
इस संबंध एसओ इटवा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गोदाम में कुल भरे सिलिंडर 273 और खाली सिलिंडर 1127 की संख्या में थे, जिनमें 265 भरा सिलिंडर गोदाम में और दो बाहर पड़ा पाया गया है। इस तरह कुल छह सिलिंडर गायब था।
Trending Videos
इस संबंध एसओ इटवा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गोदाम में कुल भरे सिलिंडर 273 और खाली सिलिंडर 1127 की संख्या में थे, जिनमें 265 भरा सिलिंडर गोदाम में और दो बाहर पड़ा पाया गया है। इस तरह कुल छह सिलिंडर गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन