सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ajay became the district president unopposed for the sixth time, Anand became the district minister.

Siddharthnagar News: छठवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने अजय, आनंद जिला मंत्री

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ajay became the district president unopposed for the sixth time, Anand became the district minister.
लोहिया कला भवन में लेखपाल संघ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद शाखा का अधिवेशन एवं द्विवार्षिक चुनाव लोहिया कला भवन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
Trending Videos

मुख्य चुनाव अधिकारी खंड मंत्री बस्ती मंडल इम्तियाज अहमद एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर विवेक रंजन व जिला मंत्री बस्ती अंकित चौधरी के देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। जनपद के सभी 518 लेखपालों की उपस्थिति में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त को लगातार छठवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जनपद की संपूर्ण कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसमें आनंद गौतम जिला मंत्री बने, प्रभात सैनी जिला उपमंत्री आदि निर्वाचित घोषित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक श्यामधनी राही व विधायक विनय वर्मा के साथ कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, पेंशनर्स संगठन के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, कृषि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र यादव, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र और कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमसागर चौधरी समेत जिले के 25 संगठनों के जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed