सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Allegation of incorrect measurement; demand for inquiry by DM.

Siddharthnagar News: गलत पैमाइश का आरोप, डीएम से जांच की मांग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Allegation of incorrect measurement; demand for inquiry by DM.
विज्ञापन
बस्ती। भानपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिसवा खुर्द निवासी गुड़िया पत्नी रामकुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर भूमि विवाद मामले में निष्पक्ष जांच और पैमाइश कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके भूमि प्रकरण में राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा गलत रिपोर्ट लगाई जा रही है तथा विपक्षी पक्ष से मिलीभगत कर रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

गुड़िया का कहना है कि उक्त आदेश के अनुपालन में मौके पर पत्थर नसब (सीमा निर्धारण) की कार्रवाई भी की गई थी। बाद में दाखिल की गई पुनर्विचार याचिका भी निरस्त हो चुकी है तथा मामले को लेकर राजस्व परिषद प्रयागराज में वाद विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा उनकी भूमि से अलग रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है। गुड़िया ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि राजस्व विभाग की एक स्वतंत्र टीम गठित कर मौके पर फील्ड बुक तैयार कराते हुए पुनः पैमाइश कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed