सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Special trains running late; overcrowding adds to the trouble.

Siddharthnagar News: देरी से चल रहीं स्पेशल ट्रेन, ठसाठस भीड़ से बढ़ी परेशानी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Special trains running late; overcrowding adds to the trouble.
बस्ती रेलवे स्टेशन पर भीड़ के चलते नीचे फर्श पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। प्रचंड गर्मी में स्पेशल ट्रेनों से यात्रा करना मुश्किल हो गया है, ट्रेनों में जहां ठसाठस भीड़ है। वहीं कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही है, जिससे यात्री समय से अपने गंतव्य को नहीं पहुंच पा रहे हैं और उन्हें भीषण गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को डाउन सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 10 घंटे की देरी से चल रही है।



पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को सुबह 7:52 बजे आने का समय था, लेकिन 10:15 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 6 बजे के बाद रेलवे स्टेशन पर आई। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी में पूरे दिन स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठना पड़ा। इससे यात्री काफी परेशान नजर आए। रेलवे समय सारणी के अनुसार जो अन्य ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, उनमें पुणे-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को दोपहर 1:55 बजे आने के समय निर्धारित था, लेकिन 7 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम 8:51 बजे के बाद स्टेशन पर आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सहरसा आनंद विहार एक्सप्रेस 4:30 घंटे, कटिहार-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस ढाई घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 2 घंटे, जननायक एक्सप्रेस 4 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 3:15 घंटे, गोरखपुर सीएसएमटी स्पेशल एक्सप्रेस 3:46 घंटे, अवध आसाम एक्सप्रेस 2 घंटे, आनंद विहार मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस 6:39 घंटे और नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 7:25 घंटे की देरी से चल रही है
विज्ञापन

। स्टेशन पर बंसी क्षेत्र के यात्री मोहम्मद आलम और मुंडेरवा क्षेत्र की महिला यात्री प्रभावती देवी ने बताया कि ट्रेन के निर्धारित समय के अनुसार सुबह बच्चों और सामान को लेकर स्टेशन पर आ गए। लेकिन यहां पहुंचने के बाद पता चला कि जिस ट्रेन से यात्रा करनी है, वह ट्रेन इतना लेट हो गई है, कि पूरा दिन ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बिताना पड़ा।
महिला यात्री ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत गर्मी के चलते छोटे बच्चों को लेकर हुई। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि गोंडा रेलवे स्टेशन के पास तीसरी रेलवे लाइन का प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है, इसके अलावा कई अन्य जगहों पर रेल मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते कुछ ट्रेनें विलंब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed