सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Well-equipped buildings will be constructed for 15 departments at the medical college.

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में 15 विभागों के लिए बनेंगे सुसज्जित भवन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Well-equipped buildings will be constructed for 15 departments at the medical college.
मह​र्षि व​शिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती की फोटो। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। मेडिकल कॉलेज अब संपूर्ण सुविधाओं से सुसज्जित होने की ओर है। सात साल के भीतर चिकित्सा इकाई से लेकर अध्ययन केंद्र तक तमाम सुविधाएं बढ़ी हैं। अब मेडिकल कॉलेज के 15 विभागों के लिए पृथक भवन बनाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके लिए शासन से 45 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृति हुआ है।

मेडिकल कॉलेज में संचालित 15 विभागों के लिए क्लीनिकल ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। अभी तक यहां के एमबीबीएस एवं पीजी छात्रों को ओपीडी, ओटी, लैब, क्लास की सुविधा ही मुहैया होती रही है। क्लीनिकल ब्लॉक न होने से मेडिकल छात्रों के सामने काफी समस्या आ रही थी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की तरफ से हर साल प्रस्ताव भेजा जा रहा था। इस बार शासन ने स्वीकृति दे दी है। राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी एजेंसी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से क्लीनिकल ब्लॉक के लिए चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय कैली परिसर में 2093 स्कवायर फिट जगह उपलब्ध कराई गई है। यह बिल्डिंग आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। 15 विभागों के लिए कुल छह मंजिला इमारत तैयार की जाएगी। इसमें ग्राउंड फ्लोर के अलावा पांच फ्लोर और होंगे।
विज्ञापन

मेडिकल के 500 छात्र कर रहे पढ़ाई : मेडिकल कॉलेज में कुल 10 सीट निर्धारित हैं। इन्हें चार वर्षों तक एमबीबीएस की पढ़ाई करनी होती है। इसके बाद एक वर्ष तक इंटर्नशिप करना होता है। इस तरह वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के पास एमबीबीएस छात्रों की संख्या 500 है। प्रत्येक वर्ष यह संस्थान 100 चिकित्सक तैयार करके रवाना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed