सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman dies after falling off bike while heading to wedding ceremony.

Siddharthnagar News: शादी समारोह में जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling off bike while heading to wedding ceremony.
रजला देवी की मौत पर रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया, परिजनों में मचा कोहराम

पनियरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत महुअवा शुक्ल की निवासी थी महिला
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुअवा शुक्ल की एक महिला की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों और पति को छोड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, महुअवा शुक्ल निवासिनी रजला देवी (35) पति राजू गुप्ता के साथ बाइक से मंगलवार को एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। दोपहर दो बजे रास्ते में टिकरिया रोड पर अचानक बाइक के पिछले पहिए के नीचे पत्थर का टुकड़ा आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतुलन बिगड़ने पर पीछे बैठी रजला देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल पनियरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां महिला को गंभीर हालत में देखकर चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की रात में ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रजला देवी के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा अमित (15) जबकि बेटी अंबिका (12) और सबसे छोटी बेटी अनुराधा 10 वर्ष की है। मां की असमय मौत से तीनों बच्चे गहरे सदमे में हैं।
पति राजू गुप्ता भी पत्नी की मौत से बदहवास हैं। गांव में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाने पहुंच रहे हैं। उनकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed