सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Allegations of not arresting the accused even after the FIR

Siddharthnagar News: एफआईआर के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Allegations of not arresting the accused even after the FIR
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के बचड़ा में बच्चों के विवाद में सुधीराम के घर में घुसकर महिला समेत पांच लोगों की पिटाई का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने छह लोगों पर हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की लेकिन आरोप है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। मारपीट का मामला चार मार्च शाम का है।
Trending Videos


क्षेत्र के बचड़ा निवासी सुधीराम ने तहरीर देकर बताया कि चार मार्च को दिन में तीन बजे उनके घर के बच्चे और गांव के सुभाष के घर के बच्चे में मामूली विवाद हो गया। इसके बाद सुभाष, जोगा, धर्मेंद्र, पीताम्बर, रामदेव और अरुन धारदार हथियार लेकर सुधीराम के घर में घुस गए और उनकी पत्नी फिरमिली और अजय पर हमला कर दिया। शोर सुनकर रामबेलास यादव, गोमती और महेंद्र बीच बचाव करने के लिए आए तो उन्हें भी पीटा। शोर शराबा होने पर गांव के लोग जुटे तो आरोपी भाग गए। घायल पत्नी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध चिल्हिया एसओ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सुभाष, जोगा, धर्मेंद्र, पीताम्बर, रामदेव और अरुन के विरुद्ध जान से मारने व अन्य गम्भीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed