{"_id":"6a39a6f4a61433c3670a2fde","slug":"aspirants-will-stay-updated-with-new-books-and-the-pace-of-preparation-will-accelerate-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160180-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नई किताबों से अपडेट रहेंगे अभ्यर्थी, बढ़ेगी तैयारी की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नई किताबों से अपडेट रहेंगे अभ्यर्थी, बढ़ेगी तैयारी की रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शासन से राजकीय पुस्तकालय को मिलीं 100 नई पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रोज पहुंचते हैं 100 से अधिक छात्र
डिजिटल लाइब्रेरी में 837 पंजीकृत सदस्य, 13490 पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध
सिद्धार्थनगर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन की ओर से राजकीय पुस्तकालय को 100 नई पुस्तकों की सौगात मिली है। कुछ दिन पहले 300 नई किताबें भेजी गई थीं। अब छात्रों को नवीन पाठ्य सामग्री उपलब्ध होगी। पुस्तकालय में पहले से मौजूद हजारों पुस्तकों के बीच नई किताबों के आने से अभ्यर्थियों को बदलते पाठ्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अधिक सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही डिजिटल सुविधा लाइब्रेरी में मौजूद है, जिसका फायदा बच्चों को मिल रहा है।
नगर के राजकीय डिजिटल लाइब्रेरी में सुविधाओं में इजाफा होने के साथ ही बच्चों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। मौजूदा समय में 837 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें प्रतिदिन 100 से अधिक अभ्यर्थी यहां पहुंचकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। वहीं, कुछ लोग किताबों को घर लेकर पढ़ते हैं और लाकर जमा कर देते हैं। पुस्तकालय की बात करें तो अध्ययन का शांत वातावरण है, आधुनिक सुविधाएं और ऑनलाइन सामग्री के साथ वाईफाई की सुविधा है। कंप्यूटर टेबल भी है, जहां पर बच्चे बैठक पढ़ाई करते हैं।
पुस्तकालय में 13,190 किताब थी। कुछ दिन पहले 300 किताबें आई हैं, वहीं दो दिन पहले भी 100 नई किताबें आ गई हैं। अब पुस्तकों की संख्या 13,590 हो गई है। वहीं, डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर भी किताबें उपलब्ध है। नई किताबों में सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, साहित्य, कानून, प्रशासनिक सेवाओं और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं। पुस्तकालय प्रशासन का कहना है कि नई पुस्तकों का चयन प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगिता को ध्यान में रखकर किया गया है। इससे यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, पुलिस भर्ती समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला समन्वयक पुस्तकालय कृष्णा बिहारी द्विवेदी ने बताया कि नई पुस्तकें आई हैं। इससे किताबों की संख्या और बढ़ गई है। पुस्तकालय में सुविधाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।