{"_id":"6a39a64fa1ccc987f00e39b0","slug":"utensil-market-shines-during-the-wedding-season-demand-for-lightweight-utensils-rises-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160193-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सहालग में चमका बर्तन बाजार, हल्के बर्तनों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सहालग में चमका बर्तन बाजार, हल्के बर्तनों की बढ़ी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपहार देने के लिए उपयोगी और बजट वाले बर्तनों को मिल रही प्राथमिकता
स्टील, एल्यूमिनियम, कुकर, कड़ाही और डिनर सेट की बिक्री में तेजी
सिद्धार्थनगर। सहालग शुरू होते ही जिला मुख्यालय नौगढ़ समेत बांसी, शोहरतगढ़ और इटवा के प्रमुख बर्तन बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए लोग उपहार देने और घरेलू उपयोग के लिए बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में इन दिनों स्टील और एल्यूमिनियम के हल्के बर्तनों की मांग सबसे अधिक है। दुकानदारों के अनुसार ग्राहकों का रुझान अब भारी-भरकम और महंगे बर्तनों की बजाय उपयोगी और टिकाऊ सामान की ओर बढ़ा है।
नौगढ़ के मेन बाजार, तेतरी बाजार और बांसी के गांधी नगर बाजार स्थित बर्तन दुकानों पर सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। विवाह समारोह में उपहार के लिए स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाही, भगोना सेट, थाली-गिलास और किचन सेट की खरीदारी अधिक हो रही है। कई परिवार बजट के अनुसार आकर्षक पैकिंग में बर्तन खरीदकर उपहार स्वरूप दे रहे हैं।
तेतरी बाजार स्थित बर्तन भंडार के संचालक राजेश गुप्ता बताते हैं कि सहालग शुरू होने के बाद बिक्री में लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। पहले लोग पीतल और तांबे के बर्तन खरीदते थे, लेकिन अब स्टील के डिनर सेट और कुकर ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नौगढ़ बाजार के क्रॉकरी व बर्तन स्टोर के संचालक अमित जायसवाल का कहना है कि हल्के बर्तन कीमत में किफायती होने के साथ उपयोग में भी सुविधाजनक हैं। यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहक भी इन्हीं की मांग कर रहे हैं।
खरीदारी करने पहुंचे अंकुर पांडेय ने बताया कि शादी में उपहार देने के लिए ऐसा सामान बेहतर माना जाता है जो रोजमर्रा के काम में आए। स्टील का डिनर सेट और कुकर अच्छा विकल्प है। वहीं रीना श्रीवास्तव का कहना है कि आजकल लोग दिखावे से ज्यादा उपयोगिता को महत्व दे रहे हैं, इसलिए हल्के बर्तनों की मांग बढ़ी है।
दुकानदारों का कहना है कि आगामी दिनों में कई शुभ विवाह मुहूर्त हैं। ऐसे में बर्तन बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। इससे कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- --
सबसे ज्यादा बिक रहे ये बर्तन
स्टील डिनर सेट
प्रेशर कुकर
कड़ाही व भगोना
थाली-गिलास सेट
स्टील कंटेनर सेट
पानी का जग व बोतल सेट
किचन गिफ्ट पैक
-- -- -- -- -- -
दुकानदार क्या कहते हैं
सहालग शुरू होने के बाद ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। स्टील के डिनर सेट और कुकर की सबसे ज्यादा मांग है। ग्राहक अब हल्के और उपयोगी बर्तनों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
- हनुमान प्रसाद कौशल, बर्तन भंडार, तेतरी बाजार
शादी में ऐसा उपहार देना बेहतर लगता है जो लंबे समय तक काम आए। इसलिए हमने स्टील का डिनर सेट और कुकर खरीदा है। यह उपयोगी भी है और बजट में भी है।
- राकेश कसौधन, नौगढ़